कॉपर टी का नुकसान क्या है?HealthPlanet

Posted on Sat 4th Feb 2023 : 10:23

कॉपर-टी के नुकसान

1. बार-बार खून आना : कई महिलाओं को कॉपर-टी लगाने के बाद बार-बार रक्त स्राव होने की समस्या का सामना करना पड़ता है। यह समस्या महिलाओं में कॉपर-टी लगाने के शुरुआती दौर में सामने आती है। इसके अलावा कुछ महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान पेट के निचले हिस्से में ऐंठन होने की समस्या होती है। मासिक धर्म में होने वाली सामान्य ऐंठन से यह परेशानी अलग होती है। इस दर्द में आप दर्द निवारक दवाओं का सेवन कर सकती हैं।

2. संक्रमण होना : जिन महिलाओं को तांबे से एलर्जी होती है, उनको कॉपर-टी लगाने से रैशेज व योनि में खुजली की समस्या हो सकती है। लेकिन, ऐसा बेहद कम महिलाओं को होता है। इस तरह के संक्रमण को दूर करने के लिए आपके पास कॉपर-टी निकालने का ही विकल्प बचता है। कॉपर-टी से संक्रमण होने पर आप गर्भनिरोधक के किसी अन्य विकल्प को चुन सकती हैं।

3. गर्भाशय में समस्या होना : कई महिलाओं में कॉपर-टी खुद-ब-खुद बाहर आ जाती है। कॉपर-टी लगाने के शुरुआती दौर में ही ऐसी समस्या सामने आती है। बच्चे को जन्म देने के तुरंत बाद या पहले कभी प्रेग्नेंट न होने वाली महिलाओं में इस तरह की परेशानी देखने को मिलती है।

4. गर्भाशय में गंभीर चोट : कई बार कॉपर-टी को लगाने के दौरान महिलाओं के गर्भाशय में खरोंच लग जाती है। इसके अलावा कुछ मामलों में महिलाओं के गर्भाशय में गंभीर चोट भी आ जाती है, जिसके कारण गर्भाशय की परत क्षतिग्रस्त हो जाती है या उसमें से खून आने लगता है। इस स्थिति में यदि कॉपर-टी को तुरंत नहीं निकाला जाए तो यह गर्भाशय में गंभीर संक्रमण का कारण बन सकती है।

5. यौन संक्रमण से बचाव नहीं होता : कॉपर-टी को लगाने के बाद भी महिलाएं यौन संक्रमण का शिकार हो सकती हैं। इसलिए कॉपर-टी लगाने के बाद भी यौन संक्रमणों से बचाव करना बेहद जरूरी होता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info